Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Big Breaking: मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र अमलेश्वर ग्राम झीट में चाकू घोंपकर युवक की हत्या

Big Breaking: मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र अमलेश्वर ग्राम झीट में चाकू घोंपकर युवक की हत्या

by cgprimenews.com
0 comments

– बाइक साइड करने को लेकर हुआ था मामूली विवाद, बड़े भाई ने युवक को बुलाया और छोटे भाई ने चाकू घोंप दिया पेट में चाकू

CG Prime News@भिलाई. मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र अमलेश्वर के झीट गांव में चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर बिना समय गवाएं पुलिस ने आरोपी दो सगे भाई प्रकाश ठाकुर और उसके नाबालिग छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 307 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

अमलेश्व थाना पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात 10.30 बजे की है। चश्मदीत मृतक मनोज सार्वे का फुफेरा भाई राम अवतार तारक ने शिकायत की है कि शनिवार को करीब 7 बजे मनोज सार्वे और उसके दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर निजी काम से अमलेश्वर गए थे। बाइक मनोज सार्वे चला रहा था। शाम 7 बजे कोपेडीह तालाब मोड के पास पहुंचा था। उधर झीठ गांव का ही आरोपी 17 वर्षीय किशोर अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे की मनोज के पास पहुंचा तो उसकी बाइक को कट मार दिया। मनोज ने गाड़ी को संभाल लिया। उसे इतना ही कह कि गाड़ी ठीक से चलाओ। फिल्मी स्टाइल में 17 वर्षीय नाबालिग ने आगे बाइक को रो लिया। मुड़कर अपने साथियों के साथ आया और मनोज से गाली गलौच कर लिया। मनोज ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट की। मनोज को धमकी दिया कि झीठ चलो फिर बताता हूं। वहां से दोनों चले गए और मामला शांत हो गया।

युवक को आरोपी का बड़ा भाई बुलाया, छोटा भाई पहुंचा घोंप दिया पेट में चाकू

चश्मदीद राम अवतार ने बताया कि मनोज सार्वे और उसका एक साथी गांव में ही रामायण देखने के लिए पहुंचे। इसके बाद करीब 10.40 बजे आरोपी का बड़ा भाई प्रकाश ठाकुर आया। तुलसी राम सिन्हा के घर के पास मनोज को बुलाकर ले गया। थोड़ी ही देर में देखा कि प्रकाश का छोटा भाई चाकू निकाल कर मनोज के पेट में घोप दिया। मनोज की चिख सुनकर मैं दौड़ कर गया। तब तक वह फरार हो गया था। तत्काल मनोज को अस्पताल ले गए। जहां उपचार के बीच उसकी मौत हो गई।

You may also like

Leave a Comment