Home » Blog » KKR को बड़ा झटका: हर्षित राणा बाहर, नवदीप सैनी बने रिप्लेसमेंट

KKR को बड़ा झटका: हर्षित राणा बाहर, नवदीप सैनी बने रिप्लेसमेंट

आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता की गेंदबाजी कमजोर, आकाशदीप भी सीजन से बाहर

by cgprimenews.com
0 comments

स्पोर्ट्स डेस्क | आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर टीम ने नवदीप सैनी को शामिल किया है।

गेंदबाजी में बढ़ी चिंता

KKR पहले ही गेंदबाजी संकट से जूझ रही है। तेज गेंदबाज आकाशदीप भी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया गया है। वहीं श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पाथिराना को अभी तक अपने बोर्ड से खेलने की अनुमति नहीं मिली है, जिससे टीम की परेशानी और बढ़ गई है।

सैनी को मिला नया मौका

नवदीप सैनी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन अब उन्हें KKR के साथ खेलने का मौका मिला है। सैनी ने अब तक 32 आईपीएल मैचों में 23 विकेट लिए हैं और वे राजस्थान रॉयल्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं। उनकी तेज रफ्तार गेंदबाजी (152 किमी/घंटा से अधिक) टीम के लिए अहम साबित हो सकती है।

इतनी मिलेगी सैलरी

KKR के साथ जुड़ने पर सैनी को 75 लाख रुपये की राशि मिलेगी। टीम को उम्मीद है कि वे गेंदबाजी आक्रमण को संतुलन देंगे।

पहला मुकाबला कब

कोलकाता नाइट राइडर्स अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। इसके बाद टीम 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।

You may also like