Home » Blog » ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ जब्त

ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ जब्त

रायगढ़ में टाटा माजदा वाहन सहित 5 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त, चालक गिरफ्तार

by cgprimenews.com
0 comments
रायगढ़ में पुलिस द्वारा पकड़ा गया कबाड़ से भरा टाटा माजदा वाहन

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना साइबर और चौकी खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात यह कार्रवाई की।

घेराबंदी कर वाहन पकड़ा

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रायगढ़ बायपास रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध Tata Mazda वाहन (CG 13 AN 7028) को रोका। तलाशी में वाहन में भारी मात्रा में लोहे का कबाड़, छड़, टीन और जंग लगा तार बरामद हुआ।

दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक

वाहन चालक टीपू मनिहार से कबाड़ से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस को वाहन में चोरी की सामग्री होने का संदेह हुआ, जिसके बाद विधिवत कार्रवाई की गई।

5 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त

पुलिस ने वाहन (लगभग 5 लाख रुपये) और 4180 किलोग्राम कबाड़ (करीब 15 हजार रुपये) जब्त किया। इस मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कड़ी कार्रवाई जारी रखने का संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि अवैध कबाड़ और चोरी की संपत्ति के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।

You may also like