Home » Blog » पीएम मोदी की सभा से पहले बड़ा हादसा, BJP कार्यकर्ताओं की गाड़ी पुल से गिरी, 2 की मौत, 8 घायल

पीएम मोदी की सभा से पहले बड़ा हादसा, BJP कार्यकर्ताओं की गाड़ी पुल से गिरी, 2 की मौत, 8 घायल

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@बिलासपुर. बिलासपुर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हुई। घटना गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की है। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की बोलेरो एक महिला को रौंदते हुए पुल में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 8 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए है, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मनेंद्रगढ़-बैकुंठपुर से बिलासपुर के मोहभाठा पीएम मोदी की सभा में जा रहे थे।

महिला को टक्कर मार दी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना कोटमी चौकी क्षेत्र के सोन नदी पर बने पुलिया में हुई। पुल पर एक महिला फूल विसर्जन कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी पुल से नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मरने वालों में बोलेरो ड्राइवर बाबूलाल चौधरी (30 साल) और पंडरीखार गांव की रमिताबाई (40 साल) शामिल है। इनमें 4 गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है।

कलेक्टर पहुंची घायलों से मिलने

जिला कलेक्टर लीना मंडावी, एसडीएम अमित बेक और एसडीओपी निकिता तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों के संबंध में जानकारी लेकर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

गौरेला हादसे में घायलों के नाम

1. राम सकल आयाम, ताराबहरा (पंच)
2. भुनेश श्रीवास्तव, ताराबहरा
3. सुनील साहू, तारबहारा

गंभीर रूप से घायलों के नाम

1. राकेश यादव, ताराबहरा
2. शिव प्रसाद चेरवा, ताराबहरा (पूर्व सरपंच)
3. राम प्रसाद सूर्यवंशी, ताराबहरा (सरपंच)
4. धीरसाई पिता बैरागी, ताराबहरा (पंच)
5. तीरथ प्रसाद, तारबहारा

You may also like