Home » Blog » रिसाली में नाली निर्माण का भूमिपूजन, महापौर ने दी 7.5 लाख की स्वीकृति

रिसाली में नाली निर्माण का भूमिपूजन, महापौर ने दी 7.5 लाख की स्वीकृति

वार्ड-09 डीपीएस रिसाली सेक्टर में बनेगी नाली, ब्लॉक 275 से 281 तक होगा निर्माण

by cgprimenews.com
0 comments
रिसाली में नाली निर्माण कार्य का महापौर द्वारा भूमिपूजन

 भिलाई. Risali नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड-09 डीपीएस रिसाली सेक्टर में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस कार्य के लिए महापौर Shashi Sinha ने अपने निधि से 7 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। मंगलवार को महापौर ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इस दौरान स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ब्लॉक 275 से 281 तक बनेगी नाली

महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि नगर क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है और उन्हें तेजी से धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीपीएस रिसाली सेक्टर में ब्लॉक 275 से ब्लॉक 281 तक नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या दूर होगी और लोगों को राहत मिलेगी।

स्थानीय नागरिक रहे उपस्थित

भूमिपूजन कार्यक्रम में मोहन राव, कृष्ण वेणू, शकुंतला वर्मा, गिरजा ठाकुर, सुमन ध्रुव देवांगन और फगेश ठाकुर सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। नाली निर्माण कार्य शुरू होने से वार्डवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए नगर निगम का आभार व्यक्त किया।

You may also like