Thursday, March 19, 2026
Home » Blog » बैंकों में जड़े ताले, 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर हड़ताल पर बैंक कर्मी

बैंकों में जड़े ताले, 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर हड़ताल पर बैंक कर्मी

अधिकांश सरकारी बैंकों ने हड़ताल को लेकर अपने ग्राहकों को पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. Government banks in Chhattisgarh went on strike, and services remained suspended छत्तीसगढ़ के सरकारी बैकों के कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। मंगवार को रायपुर के मोतीबाग के पास बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। बैंकों में 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर देशभर समेत छत्तीसगढ़ के करीब 2500 सरकारी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। मंगलवार को बैंकों में ताले लटके हुए हैं। लगातार तीन दिन छुट्टी के बाद जब मंगलवार को ग्राहक बैंक पहुंचे तो उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। हड़ताल के कारण बैंकों से जुड़े कामकाज पूरी तरह ठप्प हो गए हैं।

हालांकि, इस हड़ताल का असर निजी बैंकों पर नहीं पड़ेगा। HDFC, ICICI, Axis, Kotak Mahindra, IndusInd, Yes Bank, IDFC और Bandhan Bank सामान्य रूप से खुले रहेंगे। यहां बैंकिंग सेवाएं जारी हैं।

cg prime news

बैंकों में जड़े ताले, 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर हड़ताल पर बैंक कर्मी

राष्ट्रव्यापी हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने सप्ताह में 5 दिन काम प्रणाली को तुरंत लागू करने की एक सूत्रीय मांग को लेकर 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी साफ तौर पर दिख रहा है। इससे आम लोगों को परेशानी बढ़ गई है। हालांकि, प्राइवेट बैंक खुले हुए हैं। वहीं अधिकांश सरकारी बैंकों ने हड़ताल को लेकर अपने ग्राहकों को पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। वैकल्पिक माध्यमों जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) का उपयोग करने की सलाह दी थी।

ग्राहक हलाकान

बता दें कि, पिछले 4 दिनों से लगातार बैंकिंग सेवाएं बाधित हैं। 24 जनवरी को दूसरा शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण बैंक पहले ही बंद थे। अब 27 जनवरी को हड़ताल के चलते ग्राहकों को कैश लेन-देन, चेक क्लियरेंस और अन्य बैंकिंग काम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक कर्मियों के हड़ताल से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

 

 

You may also like