Home » Blog » एनकाउंटर में अमित को लगी 3 गोली, पुलिस ने की 16 राउंड फायरिंग, SP ने जांच के लिए बनाई टीम, पढि़ए मुठभेड़ की इनसाइड स्टोरी

एनकाउंटर में अमित को लगी 3 गोली, पुलिस ने की 16 राउंड फायरिंग, SP ने जांच के लिए बनाई टीम, पढि़ए मुठभेड़ की इनसाइड स्टोरी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. भिलाई एनकाउंटर में अमित जोश (amit josh encounter bhilai) से तीन गोली लगी थी। वहीं पुलिस ने अमित के फायरिंग के जवाब में 16 राउंड फायरिंग की थी। अमित एनकाउंटर केस को लेकर दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने शनिवार को मुठभेड़ से जुड़ी एक-एक बात की सिलसिलेवार जानकारी प्रेस वार्ता में दी। एसपी ने बताया किअमित ने पुलिस की एक टीम पर 6-7 बार गोली चलाई है। एक गोली पुलिस की गाड़ी में भी धंसी। एसपी ने क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित की है। मॉनिटरिंग सिटी एएसपी सुखनंदन राठौर कर रहे हैं।

आठ से ज्यादा गोली के खोखे बरामद
एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से 8 से अधिक गोलियों के खोखे और बुलेट को जब्त किया है। इसके अलावा अमित जोश के गन से फायर बुलेट पुलिस की गाड़ी में धंसी थी। पुलिस ने उस बुलेट को भी बरामद किया है। सभी बुलेट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि एनकाउंटर के बाद क्राइम सीन को सुरक्षित कर दिया गया है। घटना स्थल पर ब्लड के सैंपल, आरोपी के कपड़े और अन्य सामानों को जुटाया गया। एफएसएल के डॉक्टर मोहन पटले ने सबूतों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

जीजा से मिलने आया था अमित
बदमाश अमित जोश पर पुलिस लगातार नजर बनाकर रखी थी। इसी बीच पता चला कि वह पिछले 3 दिनों से भिलाई में है। हाल ही जेल से छूटे अपने जीजा लकी जॉर्ज से मिलने भिलाई पहुंचा। जैसे ही इसकी जानकारी क्राइम ब्रांच को हुई एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को पकडऩे के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई। जोश के ठिकाने पर छापेमारी की गई। लॉज से लेकर हर जगहों पर तलाशी की गई। इस दौरान शुक्रवार को पुलिस और आरोपी की जयंती स्टेडियम के पास आमना-सामना हो गया।

आरोपी को 16 में से 3 गोलियां लगी
जोश ने पुलिस की एक टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। इस दौरान आरोपी भागते हुए भी पुलिस पर 6-7 गोलियां चलाई। इसके बाद पुलिस ने जवाब में करीब 16 राउंड फायरिंग की।

यह है भिलाई गोलीकांड
25 जून को आरोपी अमित जोश की एनिवर्सरी थी। देर रात 1-2 बजे के बीच पार्टी करने के बाद जोश और उसका एक साथी बाइक से घूमने निकले थे। जैसे ही ग्लोब चौक के आगे पहुंचे उन्हें बाइक पर तीन लड़के दिखे। सभी लोग शराब के नशे में थे। इसी दौरान गाली-गलौज करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, अमित जोश ने तीनों लड़कों पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में सुनील यादव और आदित्य सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

You may also like