CG Prime News@जगदलपुर.Businessman Murdered in Kondagaon छत्तीसगढ़ में एक टेंट कारोबारी की हत्या कर उसकी लाश को दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना कोंडागांव जिले के कोंडागांव थाना क्षेत्र की है। जहां टेंट कारोबारी सुरेश चौहान की हत्या कर दी गई है। उनकी लाश हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे अर्धनग्न हालत में खेत में दफन मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
11 अप्रैल से लापता थे कारोबारी
मृत कारोबारी सुरेश चौहान शनिवार (11 अप्रैल) से लापता थे। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। उसके बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी और शहर के करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस ने कारोबारी की हत्या मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस लूट, अफेयर और जुआ-सट्टा एंगल से मामले की जांच कर रही है।

कोंडागांव में कारोबारी की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ा, चार दिन से थे लापता
दंतेवाड़ा में बड़ा ऑर्डर मिला था
मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी सुरेश चौहान के पास सोने की चेन, अंगूठी और जेब में कुछ कैश पैसे भी थे। संभावना है कि, पैसे और सोने की लूट के लिए हत्या की गई होगी। वहीं, जुआ-सट्टा और अफेयर के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है। उन्हें दंतेवाड़ा में टेंट का एक बड़ा ऑर्डर मिला था, वहां जाने की तैयारी में थे।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोंडागांव एसडीओपी रूपेश कुमार ने बताया कि जमीन में दफन शव बाहर निकाल लिया गया है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
ऐसे मिला पुलिस को सुराग
पुलिस के अनुसार, सुरेश चौहान (53) पिता रामसूरत सिंह चौहान, शिरोमणि डेकोरेट टेंट के संचालक थे। वो शादीशुदा है, उनके दो बेटियां और एक बेटा है। सुरेश के लापता होने के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही थी।
खून से सनी बाइक मिली
जांच के दौरान कोंडागांव के विकास नगर ग्राउंड में खून से सनी एक बाइक बरामद हुई। टैक्टिकल सबूत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे स्थित एक खेत तक पहुंची। यहां करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जमीन में दफन सुरेश चौहान का शव बरामद किया गया। ऊपर से मिट्टी पाट दिया गया था।
