राजनांदगांव. जिले में नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ द्वारा रात्रि में विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा गया।
किन पर हुई कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान वाहन क्रमांक CG08Y5446 और CG04MA2074 के चालकों यश वर्मा (24) और समीर यादव (25) सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई की गई। ये चालक अपने वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज फटाकेदार आवाज निकाल रहे थे और बिना हेलमेट खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे थे।
कितना लगा जुर्माना
मोटर यान अधिनियम के तहत कुल 16,500 रुपये का चालान काटा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे कृत्यों से आमजन, विशेषकर त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को खतरा होता है।
पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आगामी दिनों में भी खतरनाक ड्राइविंग, हुड़दंग और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
