Saturday, February 21, 2026
Home » Blog » पखांजूर में नशीली कफ सिरप बेचते आरोपी गिरफ्तार

पखांजूर में नशीली कफ सिरप बेचते आरोपी गिरफ्तार

उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की कार्रवाई, 90 नग नशीली सिरप व नकदी जब्त

by cgprimenews.com
0 comments
पखांजूर में नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार आरोपी और जब्त सामग्री

कांकेर. पखांजूर क्षेत्र में नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप, नकदी एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत की गई।

मुखबिर सूचना पर की गई घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में थाना पखांजूर पुलिस को 19 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 14 रविंद्र पल्ली पखांजूर में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर नशीली कफ सिरप रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

90 नग कफ सिरप सहित सामान जब्त

पकड़े गए आरोपी की पहचान मुकेश सरदार (29 वर्ष), निवासी पीव्ही-14 श्यामनगर पखांजूर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कोडीन फॉस्फेट एवं ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त कुल 90 नग नशीली कफ सिरप, बिक्री रकम 3300 रुपये, एक मोटरसाइकिल (CG-19/BP-4603) तथा एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 37/2026 के तहत धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केवट, उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर, सहायक उप निरीक्षक पुरूषोत्तम ठाकुर, प्रधान आरक्षक लिहेन्द्र देवांगन सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस की आमजन से अपील

कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके लिए जिला पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 जारी किया गया है, जहां सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

You may also like