Sunday, April 12, 2026
Home » Blog » चांपा में सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, ₹6570 नगद जब्त

चांपा में सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, ₹6570 नगद जब्त

शनि मंदिर रोड पर पुलिस की रेड कार्रवाई, जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

by cgprimenews.com
0 comments

चांपा। अवैध सट्टा गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए थाना चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने खुले स्थान पर सट्टा खिलाते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम ₹6570 एवं सट्टा-पट्टी सामग्री जब्त की है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

शनि मंदिर रोड पर चल रहा था सट्टा

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शनि मंदिर रोड स्थित खुले स्थान पर किशोर धकाते नामक व्यक्ति कागज-पेन के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिखकर हार-जीत का खेल संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

पुलिस पहुंचते ही भागे सट्टा खेलने वाले

रेड के दौरान पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद अन्य लोग भाग निकले, जबकि एक व्यक्ति को पुलिस ने मौके से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम किशोर धकाते (36 वर्ष), निवासी बरछापारा चांपा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा-पट्टी लिखी हुई पर्ची एवं ₹6570 नगद बरामद किया गया।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आरोपी के कृत्य को अपराध पाए जाने पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 79/26 के तहत धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 में मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की गई है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव सहित प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, आरक्षक मुद्रिका दुबे एवं गौरीशंकर राय का विशेष योगदान रहा। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

You may also like