Thursday, March 19, 2026
Home » Blog » फर्जी आधार से फ्लाइट पकड़ने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी आधार से फ्लाइट पकड़ने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच में खुलासा, इंदौर जाने की थी तैयारी

by cgprimenews.com
0 comments
रायपुर एयरपोर्ट पर फर्जी आधार कार्ड से यात्रा करने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. Swami Vivekananda Airport Raipur में सुरक्षा जांच के दौरान फर्जी आधार कार्ड के जरिए फ्लाइट में यात्रा करने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। आरोपी कुलदीप सिंघल रायपुर से Indore जाने के लिए फ्लाइट में चढ़ने की तैयारी कर रहा था।

दूसरे व्यक्ति के नाम से टिकट

जांच में सामने आया कि आरोपी स्नेहल राजू भाई पटेल के नाम से जारी एयर टिकट पर यात्रा करने का प्रयास कर रहा था। सुरक्षा जांच के दौरान प्रस्तुत किए गए आधार कार्ड की सत्यता पर संदेह होने पर गहन जांच की गई। जांच में पता चला कि आधार कार्ड कूटरचित (फर्जी) था।

फोटो बदलकर बनाया था फर्जी दस्तावेज

पुलिस के अनुसार आरोपी कुलदीप सिंघल ने स्नेहल राजू भाई पटेल के आधार कार्ड में अपना फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार किया था। उसी दस्तावेज का उपयोग कर वह रायपुर से इंदौर की यात्रा करने की कोशिश कर रहा था।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

सुरक्षा जांच के दौरान आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया

अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने में आरोपी के साथ किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। मामले की विवेचना जारी है।

You may also like