Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता पर बदमाश युवक ने किया पत्थर से हमला, बोला चड्डा पहनकर घूमते हो और देने लगा गंदी गालियां

मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता पर बदमाश युवक ने किया पत्थर से हमला, बोला चड्डा पहनकर घूमते हो और देने लगा गंदी गालियां

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर एक बदमाश युवक ने पत्थर से हमला कर दिया। भाजपा नेता मार्निंग वॉक कर रहे थे। तभी बदमाश युवक ने चड्डा पहनकर घूमने के नाम पर उन्हें गंदी गालियां दी। फिर झगड़ा करते हुए जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद पत्थर से सिर पर वार कर दिया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पीडि़त भाजपा नेता ने मामले की शिकायत थाने में की है।

भाजपा के हैं पूर्व मंडल अध्यक्ष
पुलिस ने बताया कि गोंडपारा सुभाष नगर निवासी अर्जुन भोजवानी पेशे से व्यापारी हैं। वो भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रोज की तरह अर्जुन भोजवानी बुधवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। सुबह करीब 4.15 बजे वो रिवर व्यू के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से विकास दुबे उर्फ मुंडू आया और चड्डा पहनकर घूम रहे हो कहते हुए गाली देने लगा।

जमीन में पटककर सिर में मार दिया पत्थर
बदमाश युवक की हरकत को देखकर अर्जुन भोजवानी ने उसे गाली देने से मना किया, जिस पर युवक उनके पास आ गया और विवाद करने लगा। देखते ही देखते उसने मारपीट शुरू कर दी और उन्हें जमीन पर गिरा दिया। जिसके बाद पत्थर से सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर और हाथ में चोटे आई है। उन्होंने इस घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है, जिस पर पुलिस ने हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

You may also like