Sunday, August 30, 2026
Home » Blog » MP के चित्रकूट में बाढ़ से बेहाल हुई जिंदगी, लोगों को किया एयरलिफ्ट

MP के चित्रकूट में बाढ़ से बेहाल हुई जिंदगी, लोगों को किया एयरलिफ्ट

टना का दीघा घाट डूबा, बगहा में गंडक खतरे के निशान से ऊपर; चित्रकूट में मंदाकिनी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 26 फीट ऊपर, 400 दुकानें डूबीं

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
MP के चित्रकूट में बाढ़ से बेहाल हुई जिंदगी, लोगों को किया एयरलिफ्ट

CG Prime News@भोपाल. MP Chitrakoot flood  मध्य प्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 26 फीट ऊपर पहुंच गया है। घाट किनारे करीब 400 दुकानें पानी में डूब चुकी हैं। कई लोग घरों और होटलों में फंसे हुए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए SDRF की टीमें तैनात हैं। दो हेलिकॉप्टरों की मदद से भी राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और आश्रय स्थल में प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत सामग्री बांटी।

MP के चित्रकूट में बाढ़ से बेहाल हुई जिंदगी, लोगों को किया एयरलिफ्ट

MP के चित्रकूट में बाढ़ से बेहाल हुई जिंदगी, लोगों को किया एयरलिफ्ट


सतना में 1 सितंबर तक स्कूल बंद

बाढ़ और बारिश की स्थिति को देखते हुए सतना जिले में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज से प्रदेश में बारिश की रफ्तार बढ़ सकती है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

बिहार में बाढ़ का खतरा

बिहार में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। पटना का दीघा घाट पानी में डूब चुका है। वहीं, बगहा के डुमरिया घाट पर गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालात को देखते हुए राज्य के 15 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन की ओर से नदी किनारे और निचले इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है।

राजस्थान में गर्मी, कई जिलों में सूखे जैसे हालात

राजस्थान में बारिश की कमी के बीच गर्मी का असर बना हुआ है। जयपुर समेत 15 शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इस साल मानसून कमजोर रहने के कारण जयपुर सहित 17 जिलों में सूखे जैसे हालात बताए जा रहे हैं।

You may also like