Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » नवरात्रि उपवास रखे बैगा पति ने आधी रात पूजा घर में पत्नी की बलि दी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश

नवरात्रि उपवास रखे बैगा पति ने आधी रात पूजा घर में पत्नी की बलि दी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश

by cgprimenews.com
0 comments

अंबिकापुर. CG Prime News शहर से लगे ग्राम सरगंवा में शुक्रवार-शनिवार की रात पति ने सब्बल से पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने मृतिका के शरीर पर आधे दर्जन से अधिक वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल को देखने के बाद आशंका जाहिर की जा रही है कि आरोपी ने ‘नरबलिÓदी है। आरोपी अपना बयान बार-बार बदल रहा है। उसका कहना है कि पत्नी के चरित्र पर उसे शंका थी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। दुर्गा नवमी की सुबह सरगंवा के चारपारा में उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब लोगों ने पति द्वारा पत्नी की हत्या की खबर सुनी। आरोपी आगर साय गांव में झाड़-फूंक करता है। सुबह जब आरोपी की बहू उठी तो उसे आरोपी ने बताया कि उसके सास की पूजा कमरे में लाश पड़ी है। इसकी सूचना मिलते ही उसने अपने पति को उठाया और पुलिस को गांव वालों ने सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसने गांव वालों और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल भी लिया है। आरोपी ने गांव वालों को शुरुआती दौर में बताया कि देर रात कुछ लोग उसके घर मे घुसे थे। उन्होंने उसके पत्नी की हत्या की। कुछ देर बाद उसने लोगों को कहा कि उसने “बकरे” को मारा है। खून की जांच कराई जा सकती है। पुलिस के पहुंचने के बाद वह चरित्र शंका की बात कहने लगा।

You may also like

Leave a Comment