दुर्ग। Sensation in Durg after semi-nude body of a woman is found near the Pulgaon drain; murder following rape suspected. पुलगांव थाना क्षेत्र में पुलगांव नाला किनारे स्थित जंगलनुमा इलाके से 55 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान उरला निवासी भगवंतीन बाई (55) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।
यह भी पढ़ेः सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10.55 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद मिला शव
पुलगांव थाना पुलिस ने बताया कि महिला पिछले एक दिन से लापता थी। परिजनों ने शुक्रवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी दौरान पुलगांव नाला के पास जंगल क्षेत्र में एक महिला का अर्धनग्न शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची टीम ने पहचान कराई तो शव भगवंतीन बाई का निकला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने के कारण पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका के पहलू पर भी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मौत के वास्तविक कारण और अन्य परिस्थितियों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल किसी भी संभावना को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
आसपास के लोगों से पूछताछ जारी
घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड की मदद से आसपास के क्षेत्र की जांच की गई। पुलिस महिला की अंतिम गतिविधियों, अंतिम बार किसके साथ देखा। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को पता चला है कि कोतवाली एटीएम ठिहा से युवक उसे काम करने के बहाने बुलाकर ले गए है। तकनीकी और अन्य साक्ष्यों का भी परीक्षण किया जा रहा है।
