Thursday, October 22, 2026
Home » Blog » कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा, चालक की मौत

कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा, चालक की मौत

कांकेर रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
बतौली में लापता 12वीं की छात्रा का कुएं से मिला शव, घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच

CG Prime News@कोंडागांव. Horrific road accident in Kondagaon; driver killed. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा घोड़ा गांव के पास उस समय हुआ, जब जगदलपुर से रायपुर जा रही कांकेर रोडवेज की यात्री बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल में जा घुसी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार तीनों लोग कोंडागांव से गीदम की ओर जा रहे थे। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों ने किया राहत कार्य

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।


तेज रफ्तार पर उठे सवाल

हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि जिले में यात्री बसों की तेज रफ्तार लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। लोगों ने परिवहन विभाग से नियमित जांच अभियान चलाने, ओवरस्पीडिंग पर सख्त निगरानी रखने और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है, हालांकि अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। कोंडागांव के घोड़ा गांव के पास सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और जंगल में घुसी यात्री बस।

 

 

You may also like