Saturday, June 20, 2026
Home » Blog » महिला तहसीलदार ने मांगा 50 हजार रिश्वत, किसान ने पी लिया कीटनाशक

महिला तहसीलदार ने मांगा 50 हजार रिश्वत, किसान ने पी लिया कीटनाशक

महानदी से रेत लेकर ट्रैक्टर से लौट रहा था। इसी दौरान नायब तहसीलदार आकाक्षा तिवारी ने गाड़ी को रोककर कार्रवाई की

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
महिला तहसीलदार ने मांगा 50 हजार रिश्वत, किसान ने पी लिया कीटनाशक

CG Prime News@बलौदाबाजार. Female Tehsildar demanded a bribe of 50000 farmer consumed pesticide in baloda bazar छत्तीसगढ़ में 50 हजार रिश्वत मांगने से खफा एक किसान ने कीटनाशक पीकर सुसाइड करने की कोशिश की है। मामला बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड के ग्राम चांटीपाली का है। जहां महिला नायब तहसीलदार ने रेत से भरे ट्रैक्टर को छोडऩे के एवज में ने 50 हजार रिश्वत मांगी थी। किसान ने कीटनाशक रिश्वत नहीं देने के एवज में कीटनाशक पी लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पीडि़त के बेटे ने बताया दो गाड़ी छोडऩे मांगा रुपए

पीडि़त किसान कमल ओगरे के बेटे राज ओगरे ने बताया कि, शुक्रवार सुबह वह महानदी से रेत लेकर ट्रैक्टर से लौट रहा था। इसी दौरान नायब तहसीलदार आकाक्षा तिवारी ने गाड़ी को रोककर कार्रवाई की। राज का आरोप है कि ट्रैक्टर छोडऩे के एवज में 50 हजार रुपए मांगे गए। पैसे नहीं देने पर ट्रैक्टर को कसडोल थाने में खड़ा करवा दिया गया।

पैसे लेकर बाकी गाड़ी छोड़ दिया

राज ओगरे का कहना है कि, उसके साथ दो और ट्रैक्टर भी पकड़े गए थे, लेकिन पैसे लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। जबकि उसका ट्रैक्टर जब्त रखा गया। क्योंकि उसने पैसे नहीं दिए। मेरे फोन पर बात करने पर धमकाया भी। पिता को मामले की जानकारी दी, तो वो मौके पर पहुंचे। 10 बजे टैक्टर नहीं छोडऩे पर किसान ने कीटनाशक पी लिया।

महिला तहसीलदार ने मांगा 50 हजार रिश्वत, किसान ने पी लिया कीटनाशक

महिला तहसीलदार ने मांगा 50 हजार रिश्वत, किसान ने पी लिया कीटनाशक

विधायक ने मामले को बताया गंभीर

कसडोल विधायक संदीप साहू ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि, अगर किसी अधिकारी ने अवैध वसूली की है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, अपने ऊपर लगे आरोपों को नायब तहसीलदार आकांक्षा तिवारी ने खारिज कर दिया है। घटना कसडोल विकासखंड के ग्राम चांटीपाली की है।

इलाज के बाद खतरे से बाहर- बीएमओ

इस मामले में सीएचसी कसडोल की बीएमओ वंदना भेले ने बताया कि, समय पर इलाज मिलने से किसान की जान बच गई। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

विधायक अस्पताल पहुंचे, जांच की मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद कसडोल से कांग्रेस विधायक संदीप साहू अस्पताल पहुंचे और किसान से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। विधायक ने कहा कि, अगर किसी अधिकारी ने अवैध वसूली की है तो मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने रेत परिवहन, ट्रैक्टर जब्ती और कथित रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच की मांग की है।


You may also like