Thursday, May 14, 2026
Home » Blog » ईरान जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा

ईरान जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा

14 क्रू मेंबर्स को कोस्टगार्ड ने बचाया

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दिल्ली.A ship from Gujarat sinks in the Strait of Hormuz amidst the Iran war ईरान जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और मालवाहक जहाज डूब गया। ‘हाजी अली’ नाम का जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी उससे कोई ड्रोन या मिसाइल जैसा हथियार टकरा गया। क्रू मेंबर्स ने बताया कि जहाज से किसी विस्फोटक जैसी चीज के टकराने की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद जहाज में आग लग गई। हालात बिगड़ने पर सभी 14 क्रू मेंबर्स ने लाइफ बोट की मदद से जहाज छोड़ा। हादसे के बाद जहाज में आग लग गई, हालांकि ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया।

ईरान नेवी के बीच फायररिंग का शिकार हुआ

गुजरात के द्वारका निवासी और जहाज मालिक सुलतान अहमद अंसार ने बताया कि MSV हाजी अली जहाज बेरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था। सुबह करीब 3:30 बजे ओमान के समुद्री तट के पास जहाज हादसे का शिकार हो गया। इससे पहले 7 मई को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा गुजरात के द्वारका का एक और मालवाहक जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I भी अमेरिका और ईरान नेवी के बीच फायररिंग का शिकार हुआ था।

इजराइल और लेबनान के डेलिगेशन अमेरिका पहुंचे

इजराइल और लेबनान के डेलिगेशन अहम शांति बातचीत के लिए अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट पहुंच गए हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच यह सीधी बातचीत गुरुवार और शुक्रवार को वॉशिंगटन में होगी। बैठक में लेबनान और इजराइल के राजनयिक अधिकारियों के साथ अमेरिकी अधिकारी भी शामिल होंगे।

भारत ने रूसी तेल पर अमेरिकी छूट बढ़ाने की मांग की

भारत ने अमेरिका से रूसी तेल आयात पर मिली प्रतिबंध छूट को आगे भी जारी रखने की मांग की है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव और रुकावटों की वजह से भारत ने यह अनुरोध किया है, ताकि देश की ऊर्जा सप्लाई प्रभावित न हो। अमेरिका ने पहली बार मार्च में इस छूट को मंजूरी दी थी और बाद में इसे एक बार बढ़ाया भी गया था। भारत का मानना है कि मौजूदा हालात में रूसी तेल की सप्लाई जारी रहना देश की ऊर्जा जरूरतों और कीमतों को स्थिर रखने के लिए जरूरी है।

You may also like