Thursday, May 14, 2026
Home » Blog » Durg: जनगणना करने गए सरकारी कर्मचारी से किया वाद-विवाद, आरोपी गिरफ्तार

Durg: जनगणना करने गए सरकारी कर्मचारी से किया वाद-विवाद, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शासकीय कार्यों में सहयोग प्रदान करें

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. Durg: Argument with Government Employee Conducting Census; Accused Arrested जनगणना कार्य में बाधा पहुंचाने और शासकीय कर्मचारी का सहयोग न कर दुव्र्यवहार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 2026जनगणना अधिनियम 1948 और बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की है।

वाद-विवाद कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की

13 मई को पीडि़त अशोक कुमार देवांगन, उम्र 32 वर्ष, निवासी देवांगन ने धमधा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 12 मई कि पटेल होटल धमधा में जनगणना संबंधी शासकीय कार्य के दौरान आरोपी संतोष पटेल निवासी धमधा द्वारा वाद-विवाद कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।

वैधानिक कार्रवाई की जा रही

पीडि़त की रिपोर्ट पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 296, 221 बीएनएस एवं जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शासकीय कार्यों में सहयोग प्रदान करें तथा किसी भी शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न न करें। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You may also like