Thursday, April 2, 2026
Home » Blog » जामुल में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन, 4 और आरोपी गिरफ्तार

जामुल में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन, 4 और आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई, अब तक 11 आरोपी पकड़े गए; मोबाइल और नकदी जब्त

by cgprimenews.com
0 comments
जामुल में ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के दौरान जब्त मोबाइल और नकदी

भिलाई. जामुल थाना क्षेत्र में सक्रिय संगठित ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी मामले में सात आरोपियों को पकड़ा जा चुका था। ताजा कार्रवाई के बाद अब तक 11 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

यह भी पढ़ेः घर-घर दूध बेचकर घर चलाने वाले पहलवान हमाम ने ट्राइबल गेम्स में जीता गोल्ड मैडल

जामुल टीआई रामेन्द्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को हिरासत में लिया।

 तकनीकी नेटवर्क से चल रहा था सट्टा (Section Heading)

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे। गिरोह के सदस्य सट्टा आईडी उपलब्ध कराने, पैसों के लेन-देन का प्रबंधन करने और तकनीकी सहयोग देने जैसे कामों में शामिल थे। यह नेटवर्क संगठित तरीके से अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा था।

 जप्त सामग्री और कानूनी कार्रवाई (Section Heading)

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन और 65 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं 6, 7 और 8 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

You may also like