रायपुर. खमतराई थाना क्षेत्र में एक्टिवा चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा क्रमांक CG 12 N 4657 बरामद कर ली गई है। इस मामले में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 167/2026 धारा 303(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।
ट्रांसपोर्ट नगर शराब दुकान से की थी चोरी
घटना 13 मार्च 2026 की रात की है। प्रार्थी धीरेन्द्र कुमार साहू ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शराब दुकान पर शराब लेने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी होंडा एक्टिवा दुकान के बाहर पार्किंग में खड़ी की थी। करीब 15 मिनट बाद लौटने पर उनकी एक्टिवा वहां से गायब मिली, जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से गिरफ्तारी
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में चोरी की एक्टिवा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।
झारखंड का रहने वाला है आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कुंदन कुमार राय (25 वर्ष) पिता मदन राम निवासी ग्राम पालमो, थाना हिरोडीह, जिला गिरिडीह, Jharkhand बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने ट्रांसपोर्ट नगर शराब दुकान की पार्किंग से एक्टिवा चोरी करना स्वीकार कर लिया।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की ग्रे रंग की होंडा एक्टिवा (मॉडल 2016) बरामद कर जब्त कर ली है। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
