Home » Blog » CG: राज्यसभा की 2 सीटों पर निर्विरोध चुनाव, कांग्रेस की फूलो देवी और BJP की लक्ष्मी बनी सांसद

CG: राज्यसभा की 2 सीटों पर निर्विरोध चुनाव, कांग्रेस की फूलो देवी और BJP की लक्ष्मी बनी सांसद

दोनों दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा था

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@रायपुर. CG: Unopposed elections for 2 Rajya Sabha seats, Phulo Devi of Congress and Laxmi of BJP become MPs छत्तीसगढ़ राज्यसभा की दो सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। सोमवार को भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। दोनों दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा था। जिससे चुनाव निर्विरोध हुआ। अब इन दोनों सीटों पर चुनाव नहीं होंगे। कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को और बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया था। दोनों नवनिर्वाचित सांसदों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दे दिया गया है। इसके साथ ही कार्यकर्तााओं का बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

भाजपा प्रवक्ता रह चुकीं हैं सांसद लक्ष्मी

भाजपा की लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ में महिला आयोग की सदस्य हैं। इसके अलावा वह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। महिला वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ है। वह राजनीति में काफी एक्टिव हैं। लक्ष्मी वर्मा रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और बीजेपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं।

तीस सालों से राजनीति में सक्रिय

बीजेपी हाईकमान ने राज्यसभा सीट के लिए हुए मंथन के बाद 7 नामों के पैनल में से तीन नामों को फाइनल लिस्ट में शामिल किया था। इनमें लक्ष्मी वर्मा, डॉ कृष्णमूर्ति बांधी और नारायण चंदेल का नाम शामिल था। जिसके बाद बीजेपी ने राजनीति में 30 साल से सक्रिय रहीं लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा भेजने का फैसला किया।

CG PRIME NEWS

CG: राज्यसभा की 2 सीटों पर निर्विरोध चुनाव, कांग्रेस की फूलो देवी और BJP की लक्ष्मी बनी सांसद

फूलो देवी को कांग्रेस ने दोबारा दिया था मौका

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को दोबारा प्रत्याशी बनाया। वह वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के जिन उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें फूलो देवी का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने उन्हें दोबारा टिकट दिया और वह निर्विरोध सांसद घोषित हो गईं हैं।

You may also like