Home » Blog » चरित्र शंका में पत्नी की हत्या

चरित्र शंका में पत्नी की हत्या

जशपुर के तपकरा क्षेत्र में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

by cgprimenews.com
0 comments
तपकरा पुलिस द्वारा पत्नी हत्या मामले में आरोपी की गिरफ्तारी

जशपुर. जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुटली में चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान जेरोम तिर्की (56 वर्ष) निवासी ग्राम पुटली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।

रात 2:30 बजे भाई को दी हत्या की जानकारी

मामले में प्रार्थी जूलियस तिर्की ने थाना तपकरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 6 मार्च 2026 की रात करीब 2:30 बजे उनका बड़ा भाई जेरोम तिर्की उनके घर आया और बताया कि उसने अपनी पत्नी अलकिसलिया तिर्की (53 वर्ष) की हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर प्रार्थी अपने परिवार के साथ आरोपी के घर पहुंचा, जहां पत्नी बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी और उसके गले पर धारदार हथियार से गहरा घाव था।

दौली से गले पर किया हमला

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने घर में रखे लोहे के धारदार हथियार ‘दौली’ से पत्नी के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का हथियार (दौली) भी बरामद कर लिया है।

You may also like