CG Prime News@दिल्ली.Bihar CM Nitish files nomination for Rajya Sabha बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा प्रत्याशी के लिए नामांकन दाखिल किया। सीएम नीतिश ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद अमित शाह ने कहा, ‘उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा और बिहार के विकास के सारे मायने को उन्होंने गति देने का काम किया। उन्होंने अपने शासन काल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया।
अमित शाह ने कहा कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा
CM नीतिश के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया। अमित शाह ने सीएम नीतिश के लिए कहा कि उन्होंने केवल बिहार की सड़कों को गांव तक जोड़ा, उसकी स्थिति में भी सुधार किया। इतने लंबे कार्यकाल में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा।

बिहार CM नीतिश ने भरा राज्यसभा का नामांकन, JDU ऑफिस में तोडफ़ोड़, कार्यकर्ता नाराज
नीतीश बोले- सरकार को पूरा सपोर्ट
राज्यसभा नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने अपने एक्स पर लिखा कि, ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।
तेजस्वी बोले- नीतिश को टॉर्चर किया
नीतीश के ऐलान पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार में महाराष्ट्र मॉडल बीजेपी ने लागू किया है। भाजपा ने नीतीश कुमार को इतना टॉर्चर किया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी को खत्म कर देती है। बीजेपी ने नीतीश को हाईजैक किया है।
JDU ऑफिस में तोडफ़ोड़
बेगूसराय, नालंदा समेत कई जिलों में नीतीश के राज्यसभा जाने का विरोध हो रहा है। नीतीश के राज्यसभा जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने जेडीयू ऑफिस में तोडफ़ोड़ की। जेडीयू ऑफिस में कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। ललन सिंह के विरोध में नारे लगे। कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखते हुए जेडीयू ऑफिस का गेट बंद कर दिया गया है।
कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
मंत्री मदन सहनी सुबह सीएम हाउस पहुंचे, लेकिन उन्हें मुख्यंत्री से मिलने का वक्त नहीं मिला। सीएम हाउस पहुंचे जेडीयू विधायक प्रेम मुखिया का कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। गाड़ी को आगे नहीं बढऩे दिया। मुख्यमंत्री आवास के बाहर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह, विजय चौधरी, संजय झा मुर्दाबाद के नारे लगाए। ललन सिंह ने कहा, सीएम का जो फैसला होगा, सभी को मानना होगा।
