Home » Blog » होली की खुमारी में ‘जटायू’ बना युवक, दुर्ग पुलिस की बाज पार्टी ने पकड़ा

होली की खुमारी में ‘जटायू’ बना युवक, दुर्ग पुलिस की बाज पार्टी ने पकड़ा

नहर पार करतब दिखाने से मची अफरा-तफरी, उतई थाना में भेष उतरवाकर समझाइश के बाद छोड़ा गया

by cgprimenews.com
0 comments
भिलाई में जटायू का वेश धारण किए युवक को पुलिस हिरासत में लेते हुए।

होली की मस्ती बनी हंगामे की वजह

दुर्ग. उतई में होली के उत्साह के बीच मंगलवार सुबह एक युवक का ‘जटायू’ बनकर करतब दिखाना लोगों के लिए रोमांच के साथ डर का कारण बन गया। नहर पार क्षेत्र में जैसे ही लोगों ने पंख और वेशभूषा में एक युवक को ऊंची छलांग और स्टंट करते देखा, अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए। (A young man dressed as ‘Jatayu’ in the intoxication of Holi, was caught by the police team in Bhilai)

यह भी पढ़ेः होली से पहले शक्ति प्रदर्शन: सुपेला में DIG की बाइक पेट्रोलिंग

बाज पार्टी की त्वरित कार्रवाई

उतई टीआई महेश ध्रुव ने बताया कि सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस की ‘बाज पार्टी’ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक ने नहर में छलांग लगा दी, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया। थाना लाकर पूछताछ की गई और उसका जटायू वाला भेष उतरवाया गया।

गाड़ाडीह निवासी भूपेश यादव निकला युवक

थाना प्रभारी की पूछताछ में युवक ने अपना नाम गाड़ाडीह निवासी भूपेश यादव बताया। उसने स्वीकार किया कि वह होली के मौके पर जटायू का रूप धारण कर स्टंट दिखा रहा था। पुलिस ने उसका भेष उतरवा कर जब्त कर लिया। उसे कड़ी समझाइश दी गई। ताकि दोबारा ऐसी हरकत न करें और उसे थाना से छोड़ा गया।

वानर सेना का सदस्य बनाकर दिखा रहा था करतब

उतई टीआई महेश ध्रुव ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि नहर पार पर जटायू बनकर एक युवक लोगों को ‘वानर सेना’ का सदस्य बताकर करतब दिखा रहा है। भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा की दृष्टि से कार्रवाई की गई। डीआईजी दुर्ग विजय अग्रवाल को भी घटना की जानकारी दी गई। उनके निर्देश पर युवक को कड़ी समझाइश देकर रिहा किया गया।

होली पर शांति और संयम की अपील

डीआईजी विजय अग्रवाल ने कहा, “होली आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। इसे शांतिपूर्वक मनाएं और नशे से दूर रहें।”

You may also like