Monday, February 16, 2026
Home » Blog » इकलौते बेटे के मौत से दु:खी माता-पिता ने किया सुसाइड, लिखा-शिव को अर्पण कर रहे

इकलौते बेटे के मौत से दु:खी माता-पिता ने किया सुसाइड, लिखा-शिव को अर्पण कर रहे

घर के आंगन में लगाई फांसी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@जांजगीर-चांपा. In Janjgir Champa, grieving over the death of their son, parents committed suicide छत्तीसगढ़ में अपने इकलौते बेटे की मौत से दु:खी माता-पिता ने महा शिवरात्रि के दिन फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया और सुसाइडल नोट में लिखा-हम खुद को शिव को अर्पण कर रहे। मामला जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव की है।

cg prime news

इकलौते बेटे के मौत से दु:खी माता-पिता ने किया सुसाइड, लिखा-शिव को अर्पण कर रहे

घर के आंगन में लगाई फांसी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी का शव घर के आंगन में लगे पेड़ में फंदे पर लटकता मिला। उन्होंने 4 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि, हम दोनों पूरे होश में अपनी इच्छा से खुद को शिव में अर्पण कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। प्रसन्नचित के साथ विदाई दे।

वीडियो में की पैसे की बात

इसके अलावा, सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें वो अपने वकील से कह रहे हैं कि, यदि हम दुनिया में नहीं रहेंगे, तो हमारे बेटे आदित्य के क्लेम के पैसे को बड़े भाई कुलबहरा पटेल और जलबहरा पटेल को दिलवा दीजिएगा। यही आपसे पार्थना है। हम दोनों पूरे होश में अपनी इच्छा से अपने को शिव में अर्पण कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। प्रसन्नचित के साथ विदाई दे। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। इश्वर सबका कल्याण करे। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बेटे की एक्सीडेंट में हुई थी मौत

जानकारी के मुताबिक, साल 2024 में मस्तूरी थाना इलाके में आदित्य पटेल (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इकलौटे बेटे की मौत के बाद से लगातार माता-पिता गहरे सदमे में थे। कृष्णा पटेल राज मिस्त्री (48) का काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी रमाबाई (47) गृहिणी थी।

उनसे यह सदमा बर्दाश्त नहीं हो रहा था। इसलिए रविवार देर रात दोनों ने आंगन में लगे पेड़ से एक ही फंदे पर फांसी लगा ली। सोमवार सुबह दोनों के शव लटकते मिले। पड़ोसियों की सूचना पर शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पेड़ से नीचे उतारकर मर्ग कायम किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

 

You may also like