CG Prime News@दुर्ग. On Republic Day, the Union Minister honored traffic police personnel दुर्ग जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने एएसआई सुशील पांडे, आरक्षक विजय शर्मा और आरक्षक राम साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा और अनुशासनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान को लेकर तीनों ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित
अतिथियों ने कार्यों को सराहा
सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा इन पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि यातायात पुलिस की भूमिका सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और आम नागरिकों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। सम्मानित कर्मियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए यातायात नियंत्रण, जनजागरूकता, दुर्घटना रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में निरंतर सराहनीय कार्य किया है।
एसएसपी विजय अग्रवाल ने दी बधाई
इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सम्मानित किए गए यातायात पुलिस कर्मियों के इस उपलब्धि से संपूर्ण पुलिस बल का मनोबल बढ़ा है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने सम्मान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई दी। अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से पालन करने के लिए कहा।
