Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » दो सिर, चार आंख, तीन कान और दो मुंह वाले अद्भुत बछड़े का जन्म, किसान के घर उमड़ी लोगों की भीड़

दो सिर, चार आंख, तीन कान और दो मुंह वाले अद्भुत बछड़े का जन्म, किसान के घर उमड़ी लोगों की भीड़

by cgprimenews.com
0 comments

राजनांदगांव.CG Prime news. शहर से सटे पनेका गांव में बीती रात को एक किसान परिवार के घर गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया। बछड़े के जन्म होते ही परिवार के लोगों ने जहां अद्भुत बछड़े को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया। वहीं परिवार में खुशी का भी माहौल रहा। इधर अद्भुत बछड़े के जन्म को लेकर गांव में खबर फैलते ही आसपास के लोगों ने रात में ही उक्त किसान के घर जन्मे बछड़े को देखने पहुंचते रहे।

शहर से सटे पनेका गांव के किसान खुमानलाल यादव के घर शनिवार को रात करीब पौने 8 बजे एक गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया। बछड़े के जन्म होते ही परिवार के लोग आश्चर्य व्यक्त करते बछड़े को निहारते रहे। वहीं परिवार के सदस्यों ने बताया कि जन्म लिए बछड़े की चार आंख है। वहीं तीन कान और दो मुंह है।

वजन करीब 7 किलो

बछड़े के मालिक का कहना है कि बछड़े और गाय का स्वास्थ्य ठीक है। जन्म लिए बछड़े का वजन भी करीब 7 किलो है। परिजनों का कहना है कि उसके घर में करीब आधा दर्जन मवेशी हैं और उनका परिवार किसानी कार्य करता है।

You may also like

Leave a Comment