Monday, August 24, 2026
Home » Blog » Video: नर्सरी की बच्ची ने स्कूल में बोला राधे-राधे तो मुंह पर चिपकाया टेप, प्रिंसिपल ने डंडे से पीटा

Video: नर्सरी की बच्ची ने स्कूल में बोला राधे-राधे तो मुंह पर चिपकाया टेप, प्रिंसिपल ने डंडे से पीटा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां गुड मॉर्निंग की जगह राधे-राधे बोलने पर एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल ने साढ़े तीन साल की बच्ची की डंडे से पिटाई कर दी। उसके मुंह पर टेप चिपका दिया।

जब बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी महिला प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बाघडुमर के मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल का है।


महिला प्रिंसिपल को भेजा जेल

नंदिनी थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार को परिजन ने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने BNS की धारा 115 (2), 299 और किशोर न्याय अधिनियम 215 की धारा 75 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी प्रिंसिपल इला इवन कॉल्विन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। घटना का पता चलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए थे।

बच्ची के मुंह में 15 मिनट तक चिपकाया टेप

CSP हरीश पाटिल ने बताया कि जांच में पता चला है कि बच्ची अंतर्मुखी है। वह कक्षा में ज्यादा बात नहीं करती है। पूछने पर जवाब नहीं देती है। बुधवार को स्कूल की प्रिंसिपल निरीक्षण करने के लिए बच्ची की कक्षा में गई थी। उसने पहले कक्षा में मौजूद कुछ बच्चों से पूछताछ की, लेकिन जब पीड़ित नर्सरी की बच्ची से पूछताछ करने लगी तो वह कुछ नहीं बोली।

बच्ची ने गुड मॉर्निंग की जगह प्रिंसिपल का अभिवादन राधे-राधे बोलकर किया। नाराज प्रिंसिपल ने गुस्से में पहले बच्ची की कलाई में डंडे से पीट दिया। इसके बाद बोला की बच्ची से कुछ भी पूछो जवाब नहीं देती है। क्लास में पढ़ाई लिखाई नहीं करती। इसके लिए मुंह बंद रहता है। इसके बाद प्रिंसिपल ने बच्ची के मुंह में टेप लगा दिया। करीब 15 मिनट तक बच्ची के मुंह में टेप लगा था।

You may also like