Home » Blog » Breaking: दुर्ग सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी ने किया सुसाइड, बाथरूम में फंदे से लटकते मिली लाश, पत्नी की हत्या का था आरोपी

Breaking: दुर्ग सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी ने किया सुसाइड, बाथरूम में फंदे से लटकते मिली लाश, पत्नी की हत्या का था आरोपी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. Undertrial prisoner commits suicide in Durg Central Jail दुर्ग केंद्रीय जेल में पत्नी की हत्या के आरोप में बंद विचाराधीन कैदी ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक, विचाराधीन कैदी किशुन साहू ने जेल के अंदर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रविवार को बैरक नंबर 20 के टॉयलेट में फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिला। जेल में बंद बाकी कैदियों ने इस घटना की सूचना जेल प्रशासन को दी। जिसके बाद जेल प्रशासन ने मृतक को फंदे से नीचे उतारा।

हत्या के आरोप में एक साथ से जेल में था मृतक

दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि जेल में विचाराधीन कैदी किशुन साहू ने खुदकुशी कर ली है। वह 2024 से हत्या के अपराध में दुर्ग जेल में बंद था। आत्महत्या के मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। मृतक किशुन साहू धमधा क्षेत्र के देवरी गांव का निवासी था। मामले में पद्मनाभपुर थाने पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

टॉयलेट में बनाया फंदा

मिली जानकारी के अनुसार विचाराधीन कैदी किशुन साहू ने टॉयलेट में जाकर बेड सीट का फंदा बनाया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कैदी की तबीयत कुछ दिन से खराब थी और जेल में ही उसका इलाज चल रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

पत्नी की हत्या कर थाने में किया था सरेंडर

मिली जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल 2024 को मृतक किशुन साहू और पत्नी कविता साहू के बीच किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ। इससे नाराज होकर किशुन ने जानवर को बांधने वाली रस्सी से उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को लकड़ी के म्यार से लटका दिया और खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने किशुन को पत्नी के हत्या के मामले गिरफ्तार का जेल भेज था।

You may also like