Sunday, May 10, 2026
Home » Blog » ट्यूशन जाने निकली दो नाबालिग लड़कियां घर से भागी, पुलिस ने नागपुर से किया बरादम, तब ली परिजनों ने राहत की सांस

ट्यूशन जाने निकली दो नाबालिग लड़कियां घर से भागी, पुलिस ने नागपुर से किया बरादम, तब ली परिजनों ने राहत की सांस

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@भिलाई. ट्यूशन जाने के नाम पर घर से निकली दो नाबालिग बालिकाएं (Minor girls) टे्न में सवार हो गई। जब देर रात घर नहीं लौटी तो परिजनों ने अनहोनी के डर से इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और रेलवे पुलिस की मदद से दोनों बालिकाओं को नागपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। यह पूरा मामला भिलाई के भट्ठी थाना क्षेत्र का है।

11 जुलाई को परिजन पहुंचे थाना

पुलिस ने बताया कि 11 जुलाई नाबालिग लड़की के परिजन ने भिलाई भट्ठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिक पुत्री 10 जुलाई के शाम 4 बजे घर से अपने सहेली के साथ ट्यूशन पढऩ़े निकली थी। जो घर वापस नहीं आई। जिसे पास पड़ोस, मोहल्ला और रिश्तेदारों में पता तलाश करने पर कहीं नहीं मिल रही है। रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्टी में गुम इंसान क्रमांक 08/2025 एवं 09/2025 कायम कर जांच कार्रवाई में लिया गया।

दोनों लड़की नाबालिग होने से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की अंदेशा होने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 91/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरत को देखते हुए अपहृता नाबालिक बालिकाओं की पता तलाश में तत्काल टीम गठित की गई ।

प्रकरण की विवेचना दौरान टीम का मॉनीटरिंग नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी और क्राईम डीएसपी अजय सिंह द्वारा की जा रही थी। टीम ने पॉवर हाउस, दुर्ग और रायपुर रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। रायपुर रेलवे स्टेशन में दोनों नाबालिग अपहृता को प्लेट फार्म में देखा गया। टिकट काउंटर के पास कैमरा में दोनों नाबालिग लड़की टिकट लेते हुए दिखाई दिए।

आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) आई हरकत में

पुलिस ने तुरंत आरपीएफ और जीआरपी को नाबालिग लड़कियों के पता तलाश के लिए सूचना देकर सहयोग लिया। जिस पर समता एक्सप्रेस को आरपीएफ की सहयोग से चेक कराया गया। आरपीएफ. द्वारा नागपुर रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दोनों नाबालिग लड़की प्लेट फार्म पर दिखाई दिए। टीम द्वारा दोनों नाबालिग लड़़की को नागपुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। विवेचना और पूछताछ में दोनों नाबालिग लड़कियों ने स्वयं से घर से घूमने जाना और किसी भी प्रकार का अपराध घटित नहीं होना बताया। जिन्हें बरामदगी और सम्पूर्ण कार्रवाई पश्चात उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

यह रहे कार्रवाई में शामिल

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि पुनित राम वर्मा, हेड कांस्टेबल परस राम साहू, आरक्षक राकेश प्रजापति, विश्वजीत सिंह, युगल देवांगन, महिला आरक्षक गीतेश्वरी शर्मा, एसीसीयू के सउनि भरत यादव, हेड कांस्टेबल धनंजय वर्मा, आरक्षक जुगनू सिंह, अजीत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

You may also like