Home » Blog » Bhilai: जगन्नाथ रथयात्रा में लाखों का मोबाइल चुराने वाली 1 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 16 मोबाइल जब्त

Bhilai: जगन्नाथ रथयात्रा में लाखों का मोबाइल चुराने वाली 1 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 16 मोबाइल जब्त

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra Bhilai) में भीड़ का फायदा उठाकर भिलाई में मोबाइल चोरी करने वाले एक महिला सहित तीन चोरों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की 16 मोबाइल जिसकी कीमत करीब 455000 हजार रुपए है, जब्त किया है।

भीड़ में चुराया लाखों का मोबाइल

27 जून को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भिलाई के सेक्टर 6 जगन्नाथ मंदिर और सेक्टर 4 जगन्नाथ मंदिर से निकाली गई थी। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्त सेंट्रल एवेन्यू में जुटे थे। आस्था के इस सैलाब में भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी सुनील, बिल्लु और इमला ने लाखों रुपए का मोबाइल पार कर दिया। बड़ी संख्या में लोग मोबाइल चोरी की शिकायत लेकर सिटी कोतवाली पहुंचे थे। मोबाईल चोरी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मोबाइल बेचने ग्राहक तलाश रही थी महिला

पुलिस ने बताया कि 3 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिली कि एक महिला सिविक सेंटर भिलाई में अपने पास मोबाईल रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने सिविक सेंटर से संदेही महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर संदेही महिला ने अपना नाम इमला निवासी कैम्प 1 छावनी भिलाई की होना बताया।

महिला ने बताया कि भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में भीड़़ का फायदा उठाकर अपने साथियों बिल्लु नौशाद, सुनील उर्फ रोहित और अन्य के साथ मिलकर मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किए गए मोबाईल में से 14 मोबाईल अपने पास रखना और एक-एक मोबाईल बिल्लु नौसाद, सुनील उर्फ रोहित को देना बताया। बिल्लू नौशाद, सुनील उर्फ रोहित को हिरासत में लेकर आरोपियों के कब्जे से कुल 16 मोबाईल कीमती लगभग 4,55,000 विधिवत जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

1. सुनील उर्फ रोहित उम्र 27 साल
2. बिल्लु नौसाद उम्र 36 साल
3. इमला उम्र 34 साल निवासी केम्प-1 छावनी जिला दुर्ग

You may also like