Saturday, July 11, 2026
Home » Blog » दुर्ग में अवैध बांग्लादेशी महिलाओं को पनाह देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में अवैध बांग्लादेशी महिलाओं को पनाह देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@दुर्ग. अवैध घुसपैठी बांग्लादेशी महिलाओं के अवैध प्रवेश और रुकने के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भिलाई-03 चरोदा निवासी अभय कुमार शर्मा और जयंती नगर दुर्ग निवासी शशि उपाध्याय शामिल है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले, इसी मामले में दो बांग्लादेशी महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था।

दुर्ग की महिला ने अपने घर में दी थी पनाह

मामले की शुरुआत 24 मई 2025 को हुई जब थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि वार्ड क्रमांक 16 जयंती नगर स्थित शशि उपाध्याय के मकान में दो बांग्लादेशी महिलाएं अवैध रूप से रह रही हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सपना मंडल उर्फ सपना नूर उर्फ सपना शर्मा (उम्र 31 वर्ष) एवं रानी पासवान उर्फ खुशबू बेगम (उम्र 27 वर्ष) बताया। दोनों का स्थायी पता बांग्लादेश का दिनाजपुर जिला निकला, जबकि वे फिलहाल शशि उपाध्याय के मकान में रह रही थीं।

दोनों बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

इनके विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 219/2025 दर्ज किया गया जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 3(5) बीएनएस 2023, विदेशी विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14, पासपोर्ट अधिनियम 1920 की धारा 3, पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12, एवं बीएनएस की धारा 249(3), 61(ख) के तहत मामला पंजीबद्ध कर दोनों महिलाओं को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

मामले की गहराई से जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उक्त महिलाओं को पनाह देने वाले अभय शर्मा और शशि उपाध्याय अपने-अपने ठिकानों पर मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर आज 29 मई को पुलिस ने दबिश देकर दोनों को क्रमशः दोपहर 12:05 बजे और 12:20 बजे गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

You may also like