Sunday, May 24, 2026
Home » Blog » दो साल से फरार भिलाई का शराब तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया था 43 लाख का शराब

दो साल से फरार भिलाई का शराब तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया था 43 लाख का शराब

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने दो साल से फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उस पर मध्य प्रदेश की शराब तस्करी कर छत्तीसगढ़ में खपाने के आरोप है। आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामला धमधा थाना इलाके का है।

43 लाख से अधिक की शराब जब्त

पुलिस के मुताबिक, जब्त शराब में एक पौवा की कीमत 107 रुपए थी। इस तरह कुल 28 लाख 35 हजार 500 रुपए की शराब ट्रक से, 15 लाख रुपए कीमत की शराब सफारी और 53 हजार 500 रुपए कीमत की शराब कार समेत कुल 43 लाख 35 हजार 500 रुपए की शराब जब्त की गई थी।

यह है पूरा मामला

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि, मामला 11 जनवरी 2023 का है। ट्रक सीजी 07 डी. डब्ल्यू 3630, सफारी कार सीजी 07 एडी 7300 और कार एमपी 09 डब्ल्यू एफ 2516 में मध्य प्रदेश से शराब भरकर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। उन्हें इसकी मुखबिर से जानकारी मिली।

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में खपाई जा रही थी शराब

इसके बाद पुलिस ने अपनी टीम को अलर्ट किया। उन्हें पता चला कि, तीनों गाडिय़ां मध्य प्रदेश की तरफ से अवैध शराब लेकर साल्हेवारा गंडई मेन रोड होते हुए धमधा की ओर आ रही हैं। धमधा पुलिस और क्राइम की टीम ने नाकाबंदी कर तीनों गाडिय़ों को रोका।

जब तीनों गाडिय़ों की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर 530 कार्टून शराब पाई गई। हर कार्टून में 50-50 पौव्वा अंग्रेजी गोवा शराब सील बंद हालत में मिली। इस तरह पुलिस ने 4770 बल्क लीटर शराब जब्त किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सफारी चला रहे आरोपी हरपाल सिंह उर्फ गब्बर सिंह (28) निवासी क्वार्टर नंबर 33 सेक्टर 2 भिलाई गाड़ी लेकर फरार हो गया। अब दो साल बाद 23 मई 2025 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

 

You may also like