Saturday, February 21, 2026
Home » Blog » Durg Breaking: युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव आमिर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Durg Breaking: युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव आमिर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@ भिलाई. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव आमिर सिद्दीकी को पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूरा मामला दुर्ग के पदमनाभपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत के बाद आरोपी कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार किया गया है।

पद्मनापुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म के आरोपी आमिर सिद्दीकी पिता मोहम्मद मोहसिन सिद्दीकी, उम्र 35 वर्ष निवासी सुपेला के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि एक युवती ने पद्मनाभपुर थाने में शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि साल 2015 में उसकी मुलाकात भिलाई निवासी मो. आमिर सिद्दकी (35 साल) से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। आमिर ने लड़की को शादी का वादा किया, लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद भी आमिर और लड़की साल 2015 से 2025 तक एक साथ रहे। दोनों के बीच मिलना-जुलना होता रहा।

दूसरे लड़की से कर लिया सगाई

इस दौरान आमिर ने समय-समय पर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने उसे शादी करने का झूठा वादा किया। कुछ दिन पहले लड़की को पता चला कि, आमिर का किसी दूसरी लड़की से निकाह होने वाला है, इस पर उसने उससे झगड़ा किया और शादी के लिए दबाव बनाया। जब लड़की शादी की जिद पर अड़ गई तो आमिर ने लड़की से शादी करने से ही मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने पद्मनाभपुर थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

You may also like