Saturday, July 18, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में रेत माफिया ने युवक की सरेआर गोली मारकर की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में रेत माफिया ने युवक की सरेआर गोली मारकर की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@सारंगढ़-बिलाईगढ़. छत्तीसगढ़ के एक रेत माफिया ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला प्रदेश के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र का है। मृत युवक बिहार के हाजीपुर जिले से सारंगढ़-बिलाईगढ़ काम करने आया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुखलाल मांझी (39) रानीसागर स्थित ब्रेड फैक्ट्री (सूर्या बेकरी) में काम करता था। वारदात को 5 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। मुख्य आरोपी का नाम कृष्णा राजपूत (35) है। आरोपी ने मृतक के साथी का भी सिर फोड़ दिया है।

cg prime news

छत्तीसगढ़ में रेत माफिया ने युवक की सरेआर गोली मारकर की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

अस्पताल में कराया था भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार गोली लगते ही आसपास खून ही खून हो गया। बेकरी स्टाफ के लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। साथ ही युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मुखलाल की मौत हो गई। एक और व्यक्ति को डंडे और लाठी से हमला किया है, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट है। आरोपियों में होटल संचालिका ललिता बघेल और उसकी साथी गौरी बरेठ, कृष्णा राजपूत समेत कई लोग थे।


यह है पूरा मामला
गुरुवार की रात (13 फरवरी) सूर्या बेकरी के सामने मुखलाल मांझी और उनके साथ बेकरी में काम करने वाले स्टाफ के लोग प्लास्टिक जला रहे थे। इस दौरान बेकरी स्टाफ के लोगों से कृष्णा राजपूत का विवाद हो गया। कृष्णा राजपूत घर दुकान के बाहर गाली-गलौज और हंगामा करने लगा। इस दौरान बेकरी स्टाफ और कृष्णा राजपूत धमकाने लगे। विवाद बढ़ा तो कृष्णा राजपूत ने अपने 5 साथियों की मौजदूगी में देसी पिस्टल से मुखलाल मांझी के सीने पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। हंगामा और विवाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

मोबाइल फोन किया जब्त
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल से एक मैगजीन, एक कार और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची, जिसने ब्लड सैंपल और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत अवैध रेत खनन का काम करता है। सिंघनपुर के ग्रामीण उसकी कई बार शिकायत कर चुके हैं। सिंघनपुर की नदियों में अवैध रेत खनन और परिवहन से इलाके रोड खस्ताहाल हो गए हैं। ग्रामीणों ने रेत खनन को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

मुख्य आरोपी फरार
मामले में एएसपी निमिषा पाण्डेय ने बताया कि बेकरी के सामने हत्या की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कृष्णा राजपूत ने मर्डर किया है। अभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

You may also like