Thursday, May 7, 2026
Home » Blog » दुर्ग में उप संचालक और सहायक संपरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार, रिटायर्ड कर्मी की शिकायत पर ACB ने की कार्रवाई

दुर्ग में उप संचालक और सहायक संपरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार, रिटायर्ड कर्मी की शिकायत पर ACB ने की कार्रवाई

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने राज्य संपरीक्षा कार्यालय दुर्ग के उप संचालक और सहायक संपरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ बुधवार को गिरफ्तार किया। ACB ने यह कार्रवाई रिसाली निगम में पदस्थ रिटायर्ड कर्मचारी की शिकायत पर की है।

ACB ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिक निगम में निगम सचिव के पद से सेवानिवृत्त देवव्रत देवांगन ने शिकायत की थी। वह शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गया है। इसके बाद भी उसके पदोन्नत पद पर वेतन निर्धारण नहीं किया गया। इसका सत्यापन दुर्ग में संचालित उप संचालक राज्य संपरीक्षा कार्यालय में लंबित है।

देवव्रत ने बताया कि सत्यापन ना होने की वजह से उसे न तो पेंशन का लाभ मिल पा रहा है और न ही अन्य देयक मिल रहे हैं। इसके लिए राज्य संपरीक्षा कार्यालय दुर्ग में पदस्थ उप संचालक दिनेश कुमार और सहायक संपरीक्षक होमन कुमार से मिला था। इसके बाद उन्होंने सत्यापन के बदले पैसे की मांग की। इसकी जानकारी उन्होंने ACB को दी। जिसके बाद 6 हजार के रंगे हुए नोट देते समय दोनों आरोपियों को दबोचा गया।

You may also like