Thursday, February 5, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में इंटर स्टेट गांजा तस्करी करने वाले पुलिसकर्मी सहित 9 तस्कर गिरफ्तार, पहली बार मुख्य सरगना भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

छत्तीसगढ़ में इंटर स्टेट गांजा तस्करी करने वाले पुलिसकर्मी सहित 9 तस्कर गिरफ्तार, पहली बार मुख्य सरगना भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@रायगढ़. रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक महिला समेत 9 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तस्करों के पास से 175 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 35 लाख है। पुलिस ने कुल मिलाकर 72 लाख का मशरुका जब्त किया है।

आरक्षक को किया गिरफ्तार
पुलिस को पता चला कि सक्ती में पदस्थ पुलिस आरक्षक किशोर साहू गांजा तस्करों की मदद की थी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। तस्करों से आई-10 कार, सिलेरियो कार और 6 मोबाइल समेत कैश जब्त किया है।

महिला तस्कर को पहले पकड़ा
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि जूटमिल पुलिस ने एक महिला सहित 5 लोगों को पकड़ा था। इसके बाद रायगढ़ और बिलासपुर पुलिस की 5 अलग-अलग टीम बनाई गई। इस दौरान पुलिस ने ओडिशा के जिला बउत, बिलासपुर के ग्राम पिहरीद, सक्ती जिला के चारपारा में दबिश दी। यहां से 3 गांजा तस्करों को पकड़ा।

ओडिशा से गांजा लेकर आते थे आरोपी
पुलिस ने बताया कि गांजा तस्करों का मुख्य सरगना भागवत साहू है, जो पिछले कई साल से गांजे की तस्करी करता आ रहा था। ओडिशा के छोटे सप्लायर से 4-5 किलो गांजा खरीद कर छत्तीसगढ़ में बेचा करता था। बाद में ओडिशा के एक बड़े गांजा सप्लायर व्योमा उर्फ व्योमकेश से संपर्क होने पर बड़ी मात्रा में गांजा खरीद करता था।

महिला सहित पांच तस्करों को पकड़ा गया
गिरोह का मुख्य सरगना सक्ती जिला के ग्राम पिहरीद का रहने वाला भागवत साहू (36), खरसिया का पुरैना निवासी दीपक उर्फ नान्हू भारद्वाज 24 साल और गांजा सप्लायर जिला बाउत ओडिशा के ग्राम गुडपडा निवासी व्योम उर्फ व्योमकेश खटुआ 25 साल को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले एक महिला सहित पांच तस्करों को पकड़ा गया था।

You may also like