Home » Blog » दुर्ग में शादी से दो दिन पहले दूल्हे ने की दुल्हन की हत्या, आधी रात को तालाब में मिलने बुलाया फिर वहीं मारकर पानी में फेंक दिया

दुर्ग में शादी से दो दिन पहले दूल्हे ने की दुल्हन की हत्या, आधी रात को तालाब में मिलने बुलाया फिर वहीं मारकर पानी में फेंक दिया

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले में अपनी शादी के दो दिन पहले दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन की हत्या कर दी। उसने आधी रात को अपनी मंगेतर को तालाब में मिलने के लिए बुलाया और विवाद होने पर उसे मारकर पानी में फेंक दिया। पहले लड़की के परिजन इसे आत्महत्या समझ रहे थे लेकिन पुलिस ने जब जांच की तो पूरा मामला हत्या का निकला। नंदिनी पुलिस ने आरोपी दूल्हे बीरेभाट निवासी हुमन जोशी उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दूल्हे की 12 जुलाई को मृत युवती मेडेसरा निवासी तेजश्वनी जोशी के साथ शादी होनी थी। इससे पहले ही 10 जुलाई को तेजश्वनी की हत्या कर दी।

तैरती मिली थी लाश
नंदिनी पुलिस ने बताया कि जब आरोपी युवक ने युवती को आधी रात मिलने बुलाया इस दौरान शादी की बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों में जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान युवती सीढिय़ों पर गिरकर बेहोश हो गई। उसे मरा हुआ समझकर होने वाले पति ने तालाब में फेंक दिया। 10 जुलाई की सुबह युवती की तालाब के पानी में तैरती हुई लाश मिली थी।

सीन रिक्रिएट कराया
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 9 जुलाई की देर रात दोनों तालाब के किनारे मिले थे। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान तेजश्वनी तालाब की सीढिय़ों पर गिर गई और बेहोश हो गई। हुमन को लगा कि वह मर गई गई है। इसलिए डर के मारे उसने तेजश्वनी और मोबाइल को तालाब में फेंका और भाग निकला।

आरोपी बोला हां मैंने मारा

दुर्ग सिटी एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिले थे। लिहाजा पुलिस ने हत्या के एंगल पर ही जांच शुरू की। कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर सबसे बड़ा सस्पेक्ट हुमन जोशी था। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस तालाब से मोबाइल रिकवर करने में जुटी है।

10 जुलाई को मिली थी तेजश्वनी की लाश
मेडेसरा गांव के ही तालाब में 11 जुलाई को तेजश्वनी की लाश मिली थी। तब आशंका जताई जा रही थी शायद वह शादी से खुश नहीं थी इसलिए तालाब में कूदकर उसने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी। मेडेसरा निवासी राजेश जोशी अपनी दो बेटियों तेजश्वनी, उसकी बड़ी बहन और भाई गजपाल की शादी एक साथ करने वाले थे। जिस दिन उसकी लाश मिली उसी दिन भाई की बारात जाने वाली थी। तेजश्वनी की लाश मिलने के बाद सारी रस्में रोक दी गईं।

You may also like