Home » Blog » नेवई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नामी गुण्डा पिंकी राय और शैलेष निर्मलकर गिरफ्तार, युवक को दुकान में बंद करके पीटा, दी जान से मारने की धमकी

नेवई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नामी गुण्डा पिंकी राय और शैलेष निर्मलकर गिरफ्तार, युवक को दुकान में बंद करके पीटा, दी जान से मारने की धमकी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. मारपीट और अपहरण के मामले में नेवई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को क्षेत्र के नामी गुण्डा बदमाश पिंकी राय उर्फ विजेन्द्र राय और शैलेष निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ 23 मई को विपिन सिरसाम ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीडि़त ने शिकायत में बताया कि पिंकी राय, शैलेष और ओम चौधरी नीले रंग के एसयूवी कार में रात करीब दस बजे आए। आरोपियों ने पहले मारपीट की उसके बाद अपने दुकान में ले जाकर फिर लात-घूसों और लोहे के रॉड से पिटाई की। सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों के खिलाफ नेवई थाना पुलिस ने धारा 294,323,506, 365,342,34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी फरार है।

टीम गठित करके पकड़ा
थाना प्रभारी नेवई आनंद शुक्ला के नेतृत्व में आरोपियों को पकडऩे के लिए टीम गठित किया गया। आरोपी पिंकी राय उर्फ विजेन्द्र राय, पिता अवधेश राय उम्र 45 साल, शैलेष निर्मलकर, पिता स्व. राम स्वरूप निर्मलकर, उम्र 28 साल को मुखबीर की सूचना पर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किए। आरोपियों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त एसयूवी-700 कार, 2 आलाजरब लोहे का राड जब्त किया गया है। वहीं एक अन्य फरार आरोपी ओम चौधरी की तलाश की जा रही है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

  1. पिकी राय उर्फ विजेन्द्र राय, पिता स्व. अवधेश राय, उम्र 45 साल निवासी गणेश नगर रिसाली भिलाई
  2. शैलेष निर्मलकर, पिता राम स्वरूप निर्मलकर, उम्र 28 साल निवासी नेवई बस्ती

You may also like