Home » Blog » सहकारी मर्यादित केन्द्रिय बैंक शाखा में डकैती का फरार मास्टरमाइंट कवर्धा से गिरफ्तार, रिश्तेदार के घर छुपा था

सहकारी मर्यादित केन्द्रिय बैंक शाखा में डकैती का फरार मास्टरमाइंट कवर्धा से गिरफ्तार, रिश्तेदार के घर छुपा था

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

गन्ने के खेत तक घुसकर आरोपी को पकड़ा

CG Prime News@भिलाई. जिला सहकारी मर्यादित केंद्रिय बैंक शाखा अटल चौक अंडा में हुई डकैती का मास्टर माइंड धर्मेन्द्र को अंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कवर्धा रवेली में अपने रिश्तेदार के यहां छुपा था। पुलिस ने खोजते-खोजते गन्ने के खेत तक पहुंची। तब जाकर आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई। बता दें इसके पूर्व तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस इस मामले में फरार पांचवें आरोपी सलमान की तलाश कर रही है।

एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि बैंक में डकैती का मास्टर माइंड धर्मेन्द्र था। उसके साथ एक आरोपी सलमान भी फरार हो गया था। थाना और एसीसीयू की टीम आरोपी खोज रही थी। इसी बीच पता चला कि धर्मेन्द्र घटना के बाद से कवर्धा सरंगपुर भाग गया है। जहां उसका पैत्रिक गांव है। टीम उसके घर पहुंची। उसकी मां घर पर मिली। पूछताछ में धर्मेन्द्र का सुराग मिला। उसके भाइयों के मोबाइल से पता चला कि धर्मेन्द्र रवेली अपने रिश्तेदार के घर गया है। इसके बाद पुलिस की टीम रवेली पहुंच गई। जहां गन्ने के खेतों में घुसकर खोजबीन की। अंततः आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने इसके पहले तीन आरोपी शाहिल उर्फ राहुल सिंह, अभिषेक सिंह, अमित कुरैशी को गिरफ्तार किया था।

गन्ना के खेत तक पहुंची पुलिस

एसडीओपी ने बताया कि सरंगपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर रवेली गांव पहुंची। जहां उसके रिश्तेदार के घर पर कोई नहीं मिला। गांव में पूछताछ की गई। जानकारी मिली कि सभी गन्ने के खेेत में काम करने गए है। इसके बाद टीम गन्ना खेत पहुंची। पूछताछ की और आरोपी धर्मेन्द्र को वहीं आस पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि धर्मेन्द्र पूर्व में करीब १५ वारदात कर चुका है। बैंक डकैती का मास्टमाइंटड था।

You may also like