Monday, June 22, 2026
Home » Blog » नागपुर से लाकर कर रहा था ब्राउन शुगर की सप्लाई, 19 हजार की ड्रग्स बरामद

नागपुर से लाकर कर रहा था ब्राउन शुगर की सप्लाई, 19 हजार की ड्रग्स बरामद

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

भिलाई और रायपुर में करता था ब्राउन शुगर की सप्लाई

CG Prime News@भिलाई. नागपुर से ब्राउन शुगर लाकर भिलाई और रायपुर में सफ्लाई करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दंक्षिण गंगोत्री सर्कस मैदान में बिक्री कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19 हजार की 8.73 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि 12 जनवरी की रात 11 बजे मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति दक्षिण गंगोत्री सर्कस मैदान सुपेला के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बेच रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर संदेही को घेराबंदी का पकड़ा । संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम सदेश मेश्राम (28 वर्ष) निवासी टीचर कालोनी छोटा भवानी नगर सरस्वती नगर रायपुर का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से 18 नग ब्राउन शुगर पुड़िया, 8.73 ग्राम जब्त किया है। सुपेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 21(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

You may also like