Monday, June 22, 2026
Home » Blog » भिलाई को वापस दिलाएंगे उसकी खोई हुई पहचान, यह हमारी गारंटी – प्रेमप्रकाश

भिलाई को वापस दिलाएंगे उसकी खोई हुई पहचान, यह हमारी गारंटी – प्रेमप्रकाश

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

बंद होगी गली मोहल्ले में खपाई जाने वाली शराब की खेप

CG Prime News@Bhilai. भाजपा सरकार बनते ही भिलाई के खुले मैदानों के ओपन बार मुक्त होंगे, सबको उनका हक मिलेगा। शहर एक बार फिर से खुशहाल होगा। यह पूर्व मंत्री व बीजेपी के प्रत्याशी प्रेमप्रकाश की गारंटी जनता को दी है। गली मोहल्ले में खफाई जाने वाली शराब से भी छुटकारा मिलेगा।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय शनिवार को भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत टाउनशिप के सेक्टर -5, सेक्टर 8 एवं खुर्सीपार पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ फैलाने का काम करती है, वो लोगों से आज भी यही झूठ कह रही है कि घर-घर पानी पहुंचाया, लेकिन पूरा भिलाई जानता है कि भाजपा सरकार में हम शिवनाथ से भिलाई तक पानी लाए। कांग्रेस ने केवल गली-गली शराब पहुंचाई है और अब लोगों को गुमराह कर रहे हैं। पिछले 5 वर्षों की भिलाई की बदहाली देखने के बाद अब भिलाई ने मन बना लिया है कि कांग्रेस सरकार को बदलना है और भिलाई में भी भाजपा को जिताना है।

गली मोहल्ले में बिकने वाली शराब से मिलेगा छुटकारा

महिलाओं ने यह प्रण ले लिया है कि गली-गली बिकने वाली शराब से अब छुटकारा चाहिए। अब कोई मलकीत अपने परिवार को छोड़कर नहीं जाये इसलिए हमें कमल खिलाना है, भिलाई को फिर से आगे बढ़ाना है। पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी ने गारंटी दी है कि हम छत्तीसगढ़ को फिर से संवारेंगे और प्रेमप्रकाश ये गारंटी देता है भिलाई को फिर से उसकी खोई पहचान वापस दिलायेंगे। कांग्रेस ने केवल लोगों से झूठे वादे किये लेकिन हम बीएसपी की जमीन के अतिरिक्त सभी को पट्टा दिलायेंगे। इंग्लिश मीडियम स्कूल में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी किया जाएगा और सभी कक्षाओं में सेक्शन बढ़ाये जायेंगे। गरीबों को उनके हक का राशन दिलाया जायेगा, इसकी गारंटी हमारी है।

You may also like