CG Prime News@रायपुर. Six people arrested for online betting on the T20 Cricket World Cup final टी-20 क्रिकेट वल्र्ड कप के फाइनल मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले6 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से आईडी बांटने के साथ-साथ लाखों रूपए के हिसाब-किताब की भी जानकारी मिली है। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने 4 और डीडी नगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
लाखों के सट्टा का हिसाब मिला
पुलिस ने बताया कि आरोपी धरमू उर्फ धर्मेन्द्र पोहानी पूर्व में सट्टा और आरोपी अभय शर्मा उर्फ अब्बू सट्टा, मारपीट के मामलों में थाना तेलीबांधा से जेल निरूद्ध है।
थाना तेलीबांधा के प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाईल फोन, 16 हजार कैश और एक क्रेटा कार सहित 9,76,000 रूपए का सामान जब्त किया गया है। लाखों रूपये के सट्टा का हिसाब भी मिला है।
वहीं थाना डीडी नगर के प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाईल फोन कीमती लगभग 1,00,000 रूपये और 2 लाख रूपये के सट्टा का हिसाब जब्त किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी (थाना तेलीबांधा के प्रकरण में)
1. धरमू उर्फ धर्मेन्द्र पोहानी पिता हरपाल दास उम्र 40 साल निवासी गली नं0 02 तेलीबांधा
2. संजय तकटानी उर्फ सोनू पिता लखन लाल तकटानी उम्र 40 साल निवासी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
3. राहुल असलानी पिता संजय कुमार असलानी उम्र 27 साल निवासी रायपुर
4. अभय शर्मा उर्फ अब्बू पिता कैलाश शर्मा उम्र 41 साल निवासी रायपुर
गिरफ्तार आरोपी (थाना डी.डी.नगर के प्रकरण में)
1. अनिल खत्री पिता स्व. बिन्दुमल खत्री उम्र 54 वर्ष निवासी रायपुर
2. लीला राम पहलाजानी पिता अर्जुन पहलाजानी उम्र 44 वर्ष निवासी रायपुर
