Home » Blog » रायपुर में रोड पर बर्थडे मनाने वाले 5 युवक गिरफ्तार

रायपुर में रोड पर बर्थडे मनाने वाले 5 युवक गिरफ्तार

गुढ़ियारी के महतारी चौक में रात 12 बजे सड़क रोककर आतिशबाजी—रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया, वाहन भी जप्त

by cgprimenews.com
0 comments
रायपुर के गुढ़ियारी में सड़क पर आतिशबाजी कर बर्थडे मनाते युवकों की गिरफ्तारी

सड़क पर आतिशबाजी कर यातायात बाधित

रायपुर। राजधानी  के गुढ़ियारी स्थित महतारी चौक में 10 दिसंबर की मध्यरात्रि कुछ युवकों द्वारा सड़क पर आतिशबाजी कर बर्थडे मनाने का मामला सामने आया। आरोपियों ने बीच सड़क पर मारुति कार (सीजी 04 पीवी 8880) खड़ी कर यातायात बाधित किया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर थाना गुढ़ियारी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। युवकों के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 3(5) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 122/177 के तहत अपराध दर्ज कर सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को भी BNSS की धारा 170 के तहत जप्त किया गया।

आरोपियों पर की गई कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों में राकेश डोगरे, संजय यादव, करन सिंह उर्फ बंटी मेरावी, प्रमोद टंडन और सौरभ सिंह उर्फ गोलू शामिल हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर SDM कोर्ट में पेश किया। इससे पहले भी रायपुर में सड़क पर आतिशबाजी कर बर्थडे मनाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस की अपील

रायपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि सड़क पर केक काटना, आतिशबाजी करना और यातायात बाधित करना गंभीर अपराध है। यह न केवल खुद की बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा है। ऐसा करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You may also like