Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » दुर्ग जिला अस्पताल के पास नशीली कैप्सूल बेचने ग्राहक तलाश रहे 5 युवक गिरफ्तार, 10,000 प्रतिबंधित दवाइयां जब्त

दुर्ग जिला अस्पताल के पास नशीली कैप्सूल बेचने ग्राहक तलाश रहे 5 युवक गिरफ्तार, 10,000 प्रतिबंधित दवाइयां जब्त

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. Five youths arrested for selling narcotic capsules near Durg District Hospital दुर्ग जिले में नशीली दवाईयां बेचने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 10 हजार प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल जब्त किया है। बुधवार को एएसपी (ASP) सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS ACT) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। दुर्ग पुलिस नशे के विरूद्ध पूरे जिले में ऑपरेशन विश्वास चला रहा है। जिसके चलते नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

घेराबंदी करके दबोचा

दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल दुर्ग के मर्चुरी के पास तीन व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली दवाईयां (कैप्सूल) रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम प्रेम सिंह, रवि कुमार शर्मा, उमेश कुमार कश्यप बताया। आरोपियों के पास से ट्रामाडोल कैप्सूल कुल 160 पत्ता, प्रत्येक पत्ता में 24 कैप्सूल कुल 3840, दो स्मार्ट फोन को जब्त किया।

9840 ट्रामाडोल कैप्सूल और 4 स्मार्ट फोन जब्त किया

गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर दो अन्य आरोपी आसिफ मोहम्मद और शाहिद कुरैशी को जामुल सब्जी बाजार के पास से पकड़कर पूछताछ किया गया। जिन्होंने अपने कब्जे में रखे 250 पत्ता नशीली कैप्सूल, प्रत्येक पत्ता में 24 कैप्सूल, कुल 6,000 कैप्सूल और दो स्मार्ट फोन को जब्त किया। इस प्रकार प्रकरण में कुल पांच आरोपियों से कुल 9840 नग ट्रामाडोल कैप्सूल और 4 स्मार्ट फोन जब्त किया गया।
इस कार्रवाई में उनि प्रताप सिंह ठाकुर, उनि उदय शंकर झा, सउनि चंद्रशेखर सोनी, आरक्षक गजेन्द्र यादव, हिमांशु जंघेल, खिलेश कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. आसिफ मोहम्मद उम्र 33 साल निवासी जोन 01 खुर्सीपार
2. प्रेम सिंह उम्र 36 साल निवासी कैम्प 01 थाना छावनी
3. शाहिद कुरैशी उम्र 36 साल निवासी दुर्गापारा न्यू खुर्सीपार
4. रवि कुमार शर्मा उम्र 3 साल निवासी न्यू खुर्सीपार
5. उमेश कुमार कश्यप उम्र 38 साल निवासी कैम्प 02 भिलाई

You may also like