Monday, June 15, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में बछिया की अनोखी बर्थ डे पार्टी, सेलिब्रेशन में पहुंचे 300 गेस्ट, मालिक ने गोद में लेकर काटा केक

छत्तीसगढ़ में बछिया की अनोखी बर्थ डे पार्टी, सेलिब्रेशन में पहुंचे 300 गेस्ट, मालिक ने गोद में लेकर काटा केक

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@धमतरी. छत्तीसगढ़ में गो वंश के संरक्षण का बड़ा संदेश देते हुए एक शख्स ने अपने तीन महीने की बछिया (गाय का बच्चा) का धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इस अनोखी बर्थ डे पार्टी में लगभग तीन सौ लोग गिफ्ट लेकर शरीक हुए। जिन्हें बछिया के मालिक ने शानदार पार्टी देकर भोजन कराया। मालिक ने अपनी बछिया और गाय के प्रति अपने प्रेम को जताने के लिए लोगों को बछिया जन्मोत्सव का कार्ड बांटकर आमंत्रित किया था । (cow calf birthday party in dhamtari)

cg prime news

छत्तीसगढ़ में बछिया की अनोखी बर्थ डे पार्टी, सेलिब्रेशन में पहुंचे 300 गेस्ट, मालिक ने गोद में लेकर काटा केक

मालिक ने गोद में लेकर काटा केक

धमतरी निवासी बछिया के मालिक सोरिद वार्ड के बाबूलाल सिन्हा ने बताया कि, बछिया राधिका का जन्मदिन हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशी का पल है। राधिका का जन्म 3 महीने पहले हुआ था और वह चार में से तीन पैरों से विकलांग थी। जिसका ऑपरेशन कराया गया था। अब वह ठीक है। बछिया राधिक को गोद में लेकर केक काटने की रस्म में पूरा परिवार शामिल हुआ। लोगों ने बछिया के लिए विशेष चारा भी भेंट किया। गौ मालिक ने सभी मेहमानों के लिए पार्टी का भी आयोजन किया।

cg prime news

छत्तीसगढ़ में बछिया की अनोखी बर्थ डे पार्टी, सेलिब्रेशन में पहुंचे 300 गेस्ट, मालिक ने गोद में लेकर काटा केक

गोद में उठाकर किया गया डांस

बछिया जन्मोत्सव में मालिक बाबूलाल की फैमिली ने बछिया राध्किा को अपने गोद में लेकर खूब डांस किया। खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सोहर गीतों पर लोगों ने बछिया को गोद में लेकर नृत्य किया। जन्मोत्सव पर रविवार सुबह सत्यनारायण की पूजा, दोपहर गड़वा बाजा उत्सव और शाम को रामायण कार्यक्रम के बाद केक काटकर जन्मदिन को सेलिब्रेट किया गया।’

cg prime news

छत्तीसगढ़ में बछिया की अनोखी बर्थ डे पार्टी, सेलिब्रेशन में पहुंचे 300 गेस्ट, मालिक ने गोद में लेकर काटा केक

मां लक्ष्मी को कुत्तों ने काटा था

बाबूलाल की पत्नी ने बताया कि, बछिया की माता का नाम लक्ष्मी और बछिया का नाम राधिका है। कुत्तों के काटने के बाद लक्ष्मी को सीरियस स्थिति में घर लाए थे। मोहल्ले वालों ने मान लिया था कि अब नहीं बचेगी। लेकिन घर के हॉल में रख कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया तो छटपटा कर उठ गई। तब से यह घर पर है। इन दोनों के रहने से घर में शुभ ही हो रहा है।

सड़क हादसे से बचाने मनाया जन्मदिन

इस कार्यक्रम में पहुंचे करीब 300 लोगों के लिए प्रीतिभोज रखा गया। मालिक ने बताया कि, रोड पर मवेशी खड़े रहते हैं। जिसको हर कोई अपने घर में रख ले तो मवेशियों को सड़क हादसे से बचाया जा सकता है। जन्मोत्सव में बछिया के लिए लोग गिफ्ट लेकर भी पहुंचे। लोगों का कहना था कि कुत्तों का जन्मदिन मना सकते हैं तो बछिया का जन्मदिन मनान एक सराहनीय पहल है।


You may also like