Home » Blog » रेलवे स्टेशन पार्किंग से 13 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन पार्किंग से 13 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

गुढ़ियारी पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, प्रेमी-प्रेमिका बनकर कर रहे थे अंतरराज्यीय तस्करी

by cgprimenews.com
0 comments
रायपुर रेलवे स्टेशन के पास 13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 रायपुर. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गुढ़ियारी पुलिस और Railway Protection Force (RPF) की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग क्षेत्र से एक पुरुष और एक महिला को गांजा तस्करी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 13.156 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पति-पत्नी बनकर करते थे सफर

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजेंद्र प्रसाद और हेमलता कैवर्त्य बताया। पुलिस के अनुसार दोनों आपस में प्रेमी-प्रेमिका हैं और पुलिस से बचने के लिए पति-पत्नी बनकर यात्रा करते थे। जांच में सामने आया कि आरोपी उड़ीसा के खरियार रोड से गांजा लाकर Prayagraj ले जा रहे थे। आरोपियों में राजेंद्र प्रसाद मूल रूप से उत्तरप्रदेश का निवासी है।

6.77 लाख रुपये का माल जब्त

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के बैग की तलाशी लेने पर 13 किलो 156 ग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जप्त किए गए मादक पदार्थ और अन्य सामान की कुल कीमत लगभग 6,77,800 रुपये बताई जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) Mayank Gurjar के निर्देशन में की गई। संयुक्त टीम में थाना गुढ़ियारी पुलिस और आरपीएफ के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may also like