Home » Blog » रतनपुर में शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट, 2 बदमाश गिरफ्तार

रतनपुर में शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट, 2 बदमाश गिरफ्तार

रास्ता रोककर युवक से मांगे पैसे, मना करने पर की मारपीट; पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा

by cgprimenews.com
0 comments
रतनपुर पुलिस द्वारा मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी

बिलासपुर. Ratanpur में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आदतन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दियाChhattisgarh Police के अनुसार भेंड़ीमुड़ा निवासी शुभम राव मराठा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 मार्च 2026 को वह रानीगांव की ओर से आ रहा था, तभी करैहापारा के दो युवकों ने उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे।

पैसे देने से मना करने पर मारपीट

प्रार्थी के पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

चंद घंटों में दोनों आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी Anshika Jain के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने चंद घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया

गिरफ्तार आरोपी

  • विकास उर्फ विक्कू रावत (24)

  • राजा कश्यप उर्फ शनि (22)
    दोनों निवासी करैहापारा, रतनपुर।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन, निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह, आरक्षक धीरज कश्यप और गोविंद जायसवाल की अहम भूमिका रही।

You may also like